सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फ़रवरी, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी

 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को महान भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकटरमण की अहम खोज 'रमन प्रभाव' के लिए मनाया जाता है। इसके परिणाम स्वरूप ही उनको 1930 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। और अफसोस के साथ बताना पड़ रहा है कि यह किसी भारतीय वैज्ञानिक का एकमात्र नोबेल पुरस्कार है। उनके अलावा रविंद्रनाथ टैगोर को भी साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिल चुका है।  रमन प्रभाव की खोज उन्होंने 28 फरवरी 1928 में की। यह प्रकाश से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खोज है। जब प्रकाश किसी पारदर्शी वस्तु के बीच से गुजरता है तो प्रकाश का कुछ हिस्सा बिखर जाता है, जिसके बाद वेवलेंथ में बदलाव आ जाता है। इसी बदलाव को रमन प्रभाव कहा जाता है। चाँद पर पानी का पता लगाने के लिए भी 'रमन प्रभाव ' का ही योगदान था। उन्होंने हमें बताया कि समुद्र नीला क्यों दिखाई देता है। रमन स्पैक्ट्रोस्कोपी का प्रयोग आज दुनियाभर की कैमिकल लैब्स में हो रहा है। कोशिकाओं और उत्तकों (टिश्यू) पर शोध से लेकर कैंसर का पता लगाने तक के लिए इनकी खोज आज तक काम आ रही है। सवाल यह उठता है कि आजादी के 75 वर्ष होने के बावजूद हमे...